जनपद श्रावस्ती :- पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* ने जनपद के समस्त थानो को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री *सतीश कुमार शर्मा* द्वारा थाना *मल्हीपुर* क्षेत्र अंतर्गत कस्बा जमुनहा बाजार में पहुंचकर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा SSB व पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया एवं इंडो नेपाल सीमा पर तैनात ड्यूटीरत कर्मचारियों को SSB के साथ समन्वय स्थापित रात्रि गस्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अलावा थाना सिरसिया पुलिस द्वारा SSB की संयुक्त टीम के साथ *इंडो नेपाल बॉर्डर* के *डगमरा* व *गम्भीरा नाका* पर अवस्थित पिलर संख्या *616* व *617* का भौतिक निरीक्षण कर पैदल गस्त किया गया इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील वाले क्षेत्रों, स्थानीय साप्ताहिक बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों एवं धार्मिक स्थलों, प्रतिष्ठानों पर गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गयी।
यूपी 112 पीआरवी के निरंतर भ्रमणशील रहने एवं सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी करते हुए हर इनपुट को गंभीरता से लेने व अफ़वाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल सूचना देने हेतु संबंधित दिशा निर्देश दिए है। श्रावस्ती पुलिस की स्थानीय नागरिकों से अपील है कि *वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें* तथा *किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस व आपातकालीन नंबर डायल 112 पर दें*।
इंडियन टीवी न्यूज़
दिनेश श्रीवास्तव
मंडल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल जनपद गोंडा