बाल दिवस के अवसर पर डॉल्फिन अकैडमी नर्मदापुरम में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह
राजेंद्र धाकड़ जिला संवाद दाता नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। बाल दिवस के अवसर पर डॉल्फिन अकैडमी नर्मदापुरम में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया, इंदौर में आयोजित 69वी स्कूली शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 7 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक हुआ, जिसमें की हमारे शहर के डॉल्फिन स्विमिंग अकैडमी नर्मदा पुरम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड सिल्वर और कांस्य पदक जीते,
विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकारहैं
अंडर-19 बालक वर्ग में यशवर्धन देशमुख ने 50 मी फ्री स्टाइल, 50 मीटर बटरफ्लाई ,100 मी बटरफ्लाई, तीनों ही इवेंट्स में गोल्ड मैडल हासिल कर चैंपियनशिप जीती ।
अंडर 14 बालक वर्ग में आरोन डेविड ने 50 मी बैक स्ट्रोक ,100 मी बैक स्ट्रोक ,100 मीटर फ्री स्टाइल, तीनों ही इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया, अंडर 17 बालिका वर्ग में नीलू केवट ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल, 100 मीटर फ्री स्टाइल में ब्रांच मेडल हासिल किया, इस प्रकार तीनों ही खिलाड़ियों ने नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। आज तीनों ही खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया इस दौरान मध्य प्रदेश तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पं पीयूष शर्मा रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष पं अरुण शर्मा, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ राजेश महेश्वरी, आलोक राजपूत, मार्तंड देशमुख, डॉ आकाश डेविड, मुकेश निगोटे, गोपाल बरौलिया, अशोक यादव, मोहन बामनिया, एवं अन्य गणमान्य सदस्य व अभिभावक उपस्थित रहे।