युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला का किया गया आयोजन।
जिले से आए सभी विकास खण्डों के प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी अपनी सुंदर प्रस्तुति।
मामला शहर बांदा के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के सभागार का है जहां पर आज युवा कल्याण विभाग के द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमती मालती बासू, व विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश पांडेय जिला युवा कल्याण अधिकारी राहुल सिद्धार्थ के द्वारा मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें सबसे पहले नटराज संगीत के बालकों द्वारा सुंदर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया विधाओं में लोक नृत्य समूह, लोकगीत समूह, साइंस प्रदर्शनी, पेंटिंग, चित्रकला, कविता लेखन, आदि की सुंदर प्रस्तुतियां देखने को मिली जिसमें लोकगीत समूह में नटराज म्यूजिक ग्रुप बांदा प्रथम, कहानी लेखन में सुशील कुमार प्रथम, मानसी धुरिया द्वितीय, साइंस प्रदर्शनी में दीपक, समीर, वीरू, योगेश की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया कविता लेखन में अजय प्रथम, कुमारी सोना द्वितीय, लोक नृत्य में विकासखंड कमासिन की दिवारी प्रथम, पेंटिंग में अमन प्रथम, पूजा मिश्रा द्वितीय, साइंस में बालक वर्ग में समीर प्रथम, वीरु द्वितीय रहे कार्यक्रम के दौरान सतीश कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बबेरू, आदित्य कुमार, जितेंद्र कुमार, निर्णायकों में धनंजय सिंह, दिनेश कुमार, रमेश चंद्र, सहित सभी विकास खण्डों के युवा कल्याण अधिकारी एवं दर्शक मौजूद रहे वहीं पर विजई प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट