नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
शिक्षा शास्त्र विभाग में अभिनंदन समारोह सह विदाई समारोह आयोजित
विनोबा भावे विश्वविद्यालय , हजारीबाग के शिक्षा शास्त्र विभाग में अभिनंदन समारोह एमएड (2025- 2027 )सह विदाई समारोह एमएड.(2023 – 2025) का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन , माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि विद्वान शिक्षकों द्वारा दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमबीए विभाग के शिक्षक सरोज रंजन जी थे ।विदाई सह अभिनंदन समारोह का आयोजन बड़े ही गरिमामय और हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे गीत, नृत्य तथा कविता पाठ ने कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी। समारोह का मुख्य आकर्षण रहा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई संदेश तथा नए विद्यार्थियों का अभिनंदन। शिक्षकों ने भी अपने संदेशों में M.Ed. प्रशिक्षुओं को जीवन में आगे बढ़ाने ,शोध एवं नवाचार की दिशा में कार्य करने और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रेरित किया। समारोह का संपूर्ण वातावरण स्नेह,सम्मान और शुभकामनाओं से भरा रहा। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विभाग अध्यक्ष महोदय प्रोफेसर तनवीर यूनुस, प्रोफेसर मृत्युंजय प्रसाद ,डॉ.रजनीश कुमार,डॉ.विनीता बनकीरा ,डॉ.अमिता कुमारी,डॉ. कुमारी भारती ,शालिनी अवधिया, निशा सिन्हा डॉ.चौधरी प्रेम प्रकाश थे । मंच संचालन एमएड सत्र (2024- 26 )के प्रशिक्षु रोहित प्रमाणिक एवं प्रियंका प्रसाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर (2025 – 2027) के सौरभ एक्का एवं अर्पिता प्रसाद रहे। साथ हीं मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल (2023 -2025) के राहुल कुमार पांडेय एवं मोस्सरत बानो रहे। धन्यवाद ज्ञापन एमएड प्रशिक्षु सत्र (2024 -26) के रोहित प्रमाणिक द्वारा किया गया।