सहारनपुर अंबेटा
नकुड में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण, एसडीएम-सीओ ने की सघन जाँच
नकुड नगर में शराब की दुकानों पर अवैध गतिविधियों व नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतते हुए उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया तथा थानाध्यक्ष निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने भारी पुलिस बल को साथ लेकर शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शराब की दुकानों पर स्टॉक का मिलान, रख-रखाव, लाइसेंस, बिक्री रजिस्टर तथा ओवररेटिंग (अधिक दर पर बिक्री) की गहन जाँच की। साथ ही दुकानों से शराब खरीदकर जा रहे ग्राहकों से भी बातचीत कर उनकी रसीदें देखीं और दुकानदारों द्वारा ली जा रही राशि की जानकारी ली।
उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि शराब की दुकानों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को निर्धारित दर पर ही शराब उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करना हमारा उद्देश्य है। कोई भी दुकानदार यदि ओवररेटिंग या अन्य अनियमितता करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़