ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ आयोजित ।
कसौली। सीसे स्कूल पट्टा मसुलखाना का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमे स्थानीय उद्योग मोरपेन कंपनी की एच आर मुख्य सलाहकार गीता सचदेवा, व स्पेशल गेस्ट प्रमुख ऑपरेशन परवाणु एस एन एस फाउंडेशन की अंजना शर्मा, बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन कमेटी की ओर से कार्यक्रम के मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया । समारोह का आगाज दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद गणेश वंदना के साथ हुआ। ।उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जो दौर चला वो करीब तीन घंटों तक चलता रहा। स्कूल प्रधानाचार्य कमानेश ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों की रिपोर्ट सबके समक्ष रखी। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी को झुमने पर विवश कर दिया। स्कूली छात्राओं ने किने लाई मेरे लूंगा दे ब पर नृत्य पेश किया। बच्चों ने हिमाचली गिद्दा पेश कर सभी को झुमने पर विवश कर दिया। बच्चों ने अज्ञानता पर प्रहार करते हुए एक स्किट पेशकर उपस्थित जनसमूह को शिक्षा का महत्व बताया और बच्चों की शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया। समारोह के अंतिम कार्यक्रम में छात्रों ने पंजाबी भांगड़ा पेशकर सभी को थिरकने पर विवश कर दिया। मुख्यातिथि गीता सचदेवा व अंजना शर्मा,ने पारितोषिक वितरण में पुरस्कार पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए, वह अपनी कमियों को दूर कर अगले वर्ष पूरी लगन से मेहनत कर आगे आने की कोशिश करें।
उन्होंने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है और इसमें शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। छात्रों को खेल व अन्य स्पर्धात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए ताकि उनकी भविष्य की चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ सके। अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा सहित नैतिक गुणों को अपनाने का आहवान किया। उन्होंने बच्चों से कहा की आज हर स्तर पर शिक्षा का अहम योगदान है इसलिये मन लगाकर शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवारे। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए,उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल को इक्कावन सौ की राशी भेंट की। मुख्यातिथि ने वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यही नहीं समारोह में उपस्थिति लोगों ने स्कूल को अपनी ऐच्छिक निधि से खुलकर स्कूल प्रबंधन कमेटी को धन राशि दान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी इस अवसर पर स्थानीय पंचायत जंगेशु की विदेशी सदस्य शांता तोमर, प्रधान ब्यासा ठाकुर , मोरपेन उद्योग के एच आर प्रबंधक बाली ओर विद्यालय के प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष कुसुम ठाकुर व पूर्व सेवा निवृत्त प्रिंसीपल दिवान चन्द ,सेवा निवृत्त जिला स्फोर्स ऑफिसर कर्मचंद, जीएम एच आर मोरपेन उद्योग,आदि बहुत से गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।