कुशीनगर।
थाना खड्डा क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की सोनी के कथित अपहरण और पुलिस द्वारा अभी तक बरामद न किए जाने से नाराज़ परिजनों ने 24 नवंबर 2025 से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है।
परिजनों का आरोप है कि 5 अगस्त 2025 की शाम लगभग 6 बजे घटना हुई थी।
प्रार्थी की भैंस चराने को लेकर विवाद के दौरान कई लोग खेत में घुस आए, जिसके बाद प्रार्थी के बेटे लड़्डू उर्फ़ अनमोल को बुलाने के बहाने उसकी बहन सोनी को साथ ले जाकर अपहरण कर लिया गया।
परिजनों के अनुसार, घटना के बाद थाने में अपराध संख्या 247/25, धारा 137 (2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी पुलिस व स्वॉट टीम लड़की को खोजने में विफल रही है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि—
• पुलिस ने मामले में ढिलाई बरती
• कई बार पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई
• जिला प्रशासन ने 17 नवंबर तक लड़की बरामद करने का आश्वासन दिया था
लड़की न मिलने से क्षुब्ध परिजनों ने घोषणा की है कि यदि अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो 24 नवंबर की सुबह 10 बजे से वे जिला कलेक्टर कार्यालय के गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
परिजनों ने कहा—
“हमारी बच्ची नहीं मिली तो हम न्याय की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।”