बरेली। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी स्थित लोधी नगर चौराहे पर सोमवार दोपहर को एक रोड़वेज बस अचानक खराब होने के कारण बीच सड़क पर खड़ी हो गई। जिससे चौराहे पर 20 मिनट तक लम्बा जाम लगा रहा।
लोधी नगर चौराहे पर सोमवार दोपहर को एक रोडवेज बस अचानक चलते हुए खराब हो गई और बीच सड़क पर खड़ी हो गई। जिससे चौराहे पर चौतरफा जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद जब कड़ी मस्कत के बाद रोड से एक तरफ खड़ी की गई तो जाम खुला। रोडवेज बस चालक रणजीत सिंह सोमवार दोपहर को बस बरेली से शीशगढ़ लेकर जा रहे थे। बस जैसे ही फतेहगंज पश्चिमी लोधीनगर चौराहा पर पहुंची तभी अचानक बस खराब हो गई और बीच सड़क पर खड़ी हो गई। जिससे लोधी नगर चौराहे से बरेली जाने वाली लेन बाधित हो गई। धीरे धीरे लोधी नगर चौराहे पर चौतरफा वाहन जाम में फंस गये। मौके पर पीआरबी पर तैनात पुलिस कर्मी वाहनों को निकालने के लिए मशक्कत करने लगे।
रोडवेज बस चालक रंजीत सिंह ने बताया की बस का इंजन प्रेशर नहीं बन पा रहा है और बस का क्लिज काम नहीं कर रहा है इस कारण बस रास्ते में खड़ी है। इसके बाद चालक रंजीत सिंह ने पीआरबी पर तैनात पुलिस कर्मियों के सहयोग से किसी तरह बस को रोड से हटवा कर एक तरफ किनारे से लगाए जिसके बाद यातायात समान्य हो सका। बस परिचालक अनीता राणा ने बताया की बस में 8 यात्री सवार थे जिनको दूसरी बस में ट्रांसफर कर दिया गया है। बस के रोड से हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली