सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर गुजरात से निकलने वाली यूनिटी मार्च राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होंगे नर्मदापुरम के विशाल दीवान, देशभर के सिर्फ 150 युवाओं को ही यात्रा में शामिल होने का मिला है मौका, सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष तिरंगा देकर नर्मदापुरम से किया रवाना
नर्मदापुरम। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम और केंद्रीय खेल मंत्रालय “माई भारत” के माध्यम से देश भर में राष्ट्रीय गौरव की भावना नागरिक जुड़ाव और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयोजन कर रहा है। राष्ट्रीय पदयात्रा आज 26 नवंबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के पैतृक निवास करमसद से आरंभ होगी और 6 दिसंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर संपन्न होगी। 11 दिनों में इस दौरान लगभग 190 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री, राज्यपाल, राज्य के मंत्री और सांसद प्रतिदिन पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने व्यक्तियों को इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पदयात्रा में नर्मदापुरम के युवा विशाल दीवान भी शामिल होंगे। श्री दीवान का चयन केंद्रीय खेल मंत्रालय ने किया है। पूरे देश से 150 युवा ही इस राष्ट्रीय यात्रा में शामिल हो रहे है। मध्य प्रदेश से सिर्फ चार युवाओं का ही चयन हुआ है जिसमें विशाल दीवान नर्मदापुरम से एकमात्र प्रतिभागी है जो इस राष्ट्रीय यात्रा में शामिल होंगे। युवा विशाल मंगलवार को गुजरात के करमसद के लिए रवाना हुए। विशाल ने सोमवार दोपहर को एसपी ऑफिस स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रवाना हुए। इस दौरान नर्मदापुरम के लोगों ने उनके हाथ में तिरंगा देकर यूनिटी मार्च के लिए रवाना किया। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने विशाल को तिलक लगाकर यात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया भी उपस्थित रहे। यात्रा में शामिल होने जा रहे विशाल ने बताया कि इस राष्ट्रीय यात्रा में प्रतिदिन केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया व खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे भी युवाओं के साथ पूरी यात्रा में युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। साथ ही प्रतिदिन केंद्रीय व गुजरात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, दिग्गज हस्तियां और राष्ट्रीय नेता-सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और विरासत से प्रेरित दस विषयों पर सरदार सभाओं में व्याख्यान देंगे। वहीं इस पद यात्रा में शामिल लोग हरदिन 15 से 18 किलोमीटर पैदल चलेंगे।
सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व तिरंगा थामकर हुए रवाना
युवा विशाल दीवान ने इस यात्रा मैं जाने से पहले एसपी ऑफिस स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विशाल के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व उन्हें इस यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, सागर शिवहरे, पूर्व नगरमंत्री मनीष परदेशी, पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव, पार्षद बंटी परिहार, दीपक हेमनानी, भाजयुमो अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, सुमित गौर, विजय चौकसे, विजय दिवोलिया, दुर्गेश मिश्रा, श्रीराम सागर, हरि सेवरिया, ऋषभ शुक्ला, हर्ष सराठे, सुमित मीना, शशिकांत तिवारी, मुकेश यादव, निखिल चौरे, रहमान खान, प्रशांत कन्नौजिया, सुरेंद्र चौहान सहित स्थानीय लोगों ने रवाना किया।