नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
सेवा का अधिकार सप्ताह’ आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार
अबतक प्राप्त हुए कुल 56322 आवेदन, सभी आवेदन प्राथमिकता से निष्पादित किए जा रहे हैं।
राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत आज हजारीबाग जिला के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों क्षेत्र में शिविर आयोजित किये गए । इस अभियान के तहत ‘झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011’ में सूचीबद्ध राज्य सरकार के विभिन्न सेवाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को समयबद्ध रूप में उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। शिविर में प्राप्त सभी आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किये जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों में जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज मामलों का निष्पादन, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं । इसके अतिरिक्त झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध आम जनों से जुड़ी अन्य सेवाओं तथा लोक-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किये जा रहे हैं और लाभ दिया जा रहा है।
‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत पंचायतों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखी जा रही है। अबतक प्राप्त आवेदनों में विकलांग पेंशन के 111, वृद्धा पेंशन के 4964, आय प्रमाण पत्र के 6706, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के 7447, विधवा पेंशन के 149, जाति प्रमाण पत्र 8610, मृत्यु प्रमाण पत्र 502, नया राशन कार्ड के 1775 आवेदन, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं 260, भूमि धारण प्रमाण पत्र 80, भूमि की मापी 16, दाखिल खारिज वादों से जुड़े 207 आवेदन, जन्म प्रमाण पत्र 1134, अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से संबंधी 23817, धोती साड़ी लूंगी वितरण 544 समेत अन्य आवेदन शामिल हैं। जिले में अब तक योजनवार आए कुल 56322 आवेदन हैं। जिनमें 38406 आवेदनों का निष्पादन किया गया है। 1262 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं और 16619 आवेदन लंबित हैं एवं 35 आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं।