उरई(जालौन):
परिवहन विभाग द्वारा यातायात माह नवम्बर- 2025 के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा अभियान:
आज परिवहन विभाग द्वारा यातायात माह नवम्बर 2025 एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत राठ रोड गल्ला मण्डी,उरई में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें मण्डी परिसर में आने वाले 67 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाये गये। उक्त अभियान में सुरेश कुमार वरि०-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) व राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल व विनय कुमार पाण्डेय यात्रीकर/मालकर अधिकारी व समस्त प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहे। संयुक्त रुप से समस्त प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा चालकों को सुरक्षित परिवहन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया तथा सभी से अपील की गयी कि नशे की हालत में वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, ट्रैक्टर-ट्रालियों से सवारियाँ न ढ़ोयें, वाहन को रोकते समय साइड इण्डीकेटर का प्रयोग करें। इसके साथ ही अन्य दो पहिया एवम् चार पहिया वाहनों के चालकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए जागरुक किया गया तथा अवगत कराया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलायें व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, ओवर स्पीड में वाहन न चलायें, दुघर्टना में घायलों की सहायता करें, क्षमता से अधिक माल व सवारियाँ न ढ़ोयें। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि स्वस्थ्य शरीर एवम् सड़क सुरक्षा के नियमों की जागरुकता से ही सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाई जा सकती है। साथ ही यह भी जानकारी दी गयी कि वाहनों को अपनी लाइन पर संचालित करने तथा वाहन को रोकते समय साइड इण्डीकेटर का प्रयोग कर सुरक्षित स्थान पर यात्रियों को उतारने, अनधिकृत तरीके से वाहन को ढ़ाबों पर खड़ी न करने एवं यात्रियों को असुविधा न हो ध्यान में रखकर यात्रा करायें।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश