अधिवक्ता से दुर्व्यवहार पर वकीलों ने जताया विरोध, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन : जोधपुर में पुलिस थाना कुडी भगतासनी के थानाधिकारी सहित पुलिस कर्मियों द्वारा अधिवक्ता एवं उनके सहयोगी अधिवक्ताओं के साथ थाना परिसर में की गई मारपीट एवं दुर्व्यवहार करने की घटना को लेकर अभिभाषक संघ जालोर ने मंगलवार को आक्रोश जताते हुए कड़ी निंदा की तथा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारी हमीर सिंह को तत्काल निलंबित करने पर वकीलों ने ख़ुशी जाहिर की। अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष अश्विन राजपुरोहित ने बताया कि एक अधिवक्ता भरतसिंह राठौड़ के साथ थानाधिकारी द्वारा मारपीट करना एवं दुर्व्यवहार करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय कृत्य है। इस मामले में उच्च न्यायालय द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर कार्यवाही करना एवं वकीलों के दबाव के बाद थानाधिकारी को निलंबित करने से न्याय की जीत हुई है। साथ ही पुलिस को आमजन के साथ सॉफ्ट पुलिसिंग की ट्रेनिंग देने की भी आवश्यकता है मीली जानकारी अनुसार ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला