नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
माही पटेल झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा की छात्र अधिकार पदयात्रा में शामिल होने की अपील
हजारीबाग: झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन महासचिव महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल ने छात्रों व राज्य हित में पार्टी द्वार आयोजित 6 दिवसीय छात्र अधिकार पदयात्रा में शामिल होने की अपील की।
श्री माही पटेल ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है एक तरफ छात्रवृत्ति दे नहीं रही है दूसरी परीक्षा और निबंधन शुल्क बढ़ा रही है। ये सरकार नियमित नियुक्ति परीक्षाएं भी नहीं ले रही जिससे शिक्षकों के हजारों पद रिक्त है इस छात्र विरोधी सरकार के विरुद्ध पार्टी छात्र अधिकार पदयात्रा करेगी।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं विधायक जयराम कुमार महतो पदयात्रा को हरी झंडी देंगे। आगामी 4 दिसंबर सुबह 10 बजे डुमरी विधानसभा क्षेत्र के चिरैया मोड़ से शुरू होगी। यह पदयात्रा बगोदर, विष्णुगढ़, हजारीबाग, मांडू, रामगढ़ और ओरमांझी होते हुए रांची स्थित झारखंड विधानसभा धरना स्थल तक पहुंचेगी। लगभग 180 किलोमीटर की यह दूरी 6 दिनों में तय की जाएगी।
इस पदयात्रा_की_प्रमुख_मांगें :- खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति अविलंब लागू की जाए। छात्रों को लंबित छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान किया जाए। जेपीएससी, जेएसएससी व जेटेट की सभी लंबित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र प्रकाशित किए जाएं। झारखंड सरकार प्रतिवर्ष नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करे और उसका अनुपालन सुनिश्चित करे। राज्य के सभी सरकारी रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अविलंब शुरू की जाए।