✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
नशे में धुत्त बस चालक ने यात्रियों की जान को दी चुनौती — रीठी पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना
कटनी। रीठी पुलिस की सतर्कता से आज दो दर्जन से अधिक बस यात्रियों की जान बच गई। अगर पुलिस ने समय रहते एक्शन नहीं लिया होता तो फिर भयावह दुर्घटना घटित हो सकती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि नशे में धुत्त एक बस चालक यात्रियों से भरी बस को लहराते हुए तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ा रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने किसी तरह बस चालक को रोक कर जांच की। बस को जब्त कर यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक भिजवाया।
कटनी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज 04 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व उप पुलिस अधीक्षक उषा राय के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में रीठी पुलिस ने शराबी बस चालक के विरूद्ध कार्यवाही कर गंभीर घटना घटित होने से रोकी।
आज कटनी दमोह मुख्यमार्ग पर एक बडी दुर्घटना उस समय टल गई जब कटनी से पन्ना जा रही यात्री बस क्रमांक एमपी 41 आर 0747 के चालक को बस तेज गति से लहराते हुए चलाते हुए पकड़ा गया। बस चालक नशे में धुत्त था, जबकि बस में करीब 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। उसकी यह लापरवाही किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर रीठी कस्बे में वाहनो की नियमित जांच की जा रही थी। चेकिंग के दौराना बस की जानकारी मिलते ही रीठी पुलिस ने बस को रोक कर चालक की जांच की, जांच में यह स्पष्ट हुआ कि चालक अत्यधिक शराब के नशे में था और सुरक्षित ड्राइविंग में पूरी तरह अयोग्य स्थिति में था। रीठी पुलिस ने तत्काल बस को जप्त कर चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की। वहीं यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना करवाया। समय रहते की गई इस कार्यवाही से दर्जनों यात्रियों की जाने बच गईं।
इस कार्रवाई में रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान, उनि विनोद पटेल, आर. अमन, विजय, नितेश, जफर एवं अन्य स्टाप की भूमिका रही।