दुद्धी सोनभद्र।कस्बे के रामनगर रेंज ऑफिस के सामने गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, दुद्धी रेंज में दरोगा के पद पर तैनात अनिल सिंह (56)पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी सिवान ग्राम धनवंती (बिहार),दुद्धी रामनगर रेंज ऑफिस के बाउंड्री गेट से बाइक पर सवार होकर निकल रहे थे। उसी समय दुद्धी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
इस हादसे में अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों को सूचना दी और फरार बाइक सवार की तलाश तथा मामले की जांच में जुट गई है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह