कैमोर में मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार के साथ लाखों की ऑनलाइन ठगी Pay Near By ऐप अपडेट का झांसा देकर ठगों ने उड़ाए 1.47 लाख
कैमोर। इलाके में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें मोबाइल रिपेयरिंग और आधार कार्ड से AEPS ट्रांजेक्शन करने वाले दुकानदार प्रेमसागर गुप्ता साइबर अपराधियों का शिकार बन गए। बीते बुधवार को हुई इस वारदात में ठगों ने उनके Pay Near By खाते से करीब ₹1,47,000 निकाला और फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, बीती शाम करीब 4 बजे प्रेमसागर के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को ऐप अपडेट टीम का सदस्य बताकर उनसे कहा कि दुकान में पोस्टर लगाने एवं AEPS ट्रांजेक्शन में उपयोग होने वाली Pay Near By ऐप को अपडेट करना जरूरी है। इसी बहाने उन्हें एक लिंक भेजी गई।
इसके बाद व्हाट्सऐप पर एक और लिंक भेजकर ठगों ने उनका फोन हैक कर लिया। कुछ ही मिनटों में उनके Pay Near By वॉलेट से ₹1,47,000 गायब हो गए।
घटना का पता चलते ही प्रेमसागर तुरंत कैमोर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही उन्होंने मामला साइबर पोर्टल पर भी रिपोर्ट किया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या साइबर पुलिस कटनी इस मामले की जांच कर पीड़ित प्रेमसागर गुप्ता की मेहनत की कमाई वापस दिला पाएगी?
स्थानीय व्यापारियों में इस घटना के बाद साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।