सहारनपुर
रुपए हड़पने के लिए रचे षड्यंत्र में खुद फंस गया ड्राइवर, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
सहारनपुर थाना नागल क्षेत्र में उस समय पुलिस विभाग में हड़कंप गया जब पुलिस को रेलवे स्टेशन से सटे गांव मीरपुर मोहनपुर में एक लूट की सूचना प्राप्त हुई गहनता से तहकीकात करने पर पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार माढ़ी वाला टाउन चंडीगढ़ निवासी सगीर अहमद सफर ट्रेवल्स के नाम से एजेंसी चलाते है। जहां पर बंजार बाग होशियारपुर निवासी सर्वजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह चालक का कार्य करता है। जोकि रविवार को मिनी बस संख्या CH 02AA 7404 में एमडीसी सेक्टर 5 पंचकूला से कुछ सवारी लेकर गांव मीरपुर मोहनपुर थाना नागल जिला सहारनपुर आया था कि सवारी छोड़कर जैसे ही वह गांव के हक धर्मस्थल के निकट आया तो उसने अज्ञात युवकों द्वारा उससे तमंचे से आतंकित कर गाड़ी की चाबी, जेब में पड़ी करीब बीस हजार रुपए की नगदी तथा मोबाइल फोन छीनकर फरार होने सूचना पुलिस दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नागल पुलिस ने गहनता से मामले की खोजबीन शुरू कर दी और चालक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने मालिक को बुकिंग के रुपए न देना पड़े कि एवज झूठी सूचना देना स्वीकार किया। सारे षड्यंत्र का भंडाफोड़ करते हुए थाना पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा कर ड्राइवर से 14100 रुपए, एक मोबाइल व मिनी बस की एक चाबी बरामद की है। थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने बताया कि गाड़ी मालिक सगीर अहमद निवासी माढ़ी वाला टाउन थाना मनिमाजरा जिला चंडीगढ़ की तहरीर पर चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़