राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
राजगढ़ 17 दिसम्बर, 2025 : कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में बुधवार को बोडा उमरी से बमोरसुखा मार्ग तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा किए गए कच्चे एवं पक्के अतिक्रमणों को हटाया गया। साथ ही उक्त कार्यवाही विकासखंड प्रभारी श्री प्रवीण पाटीदार सहायक प्रबंधक एवं सविदाकर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। कार्यवाही के समय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि यह मार्ग आमजन की आवाजाही के लिए आवश्यक है।