अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। बैतूल के बस्ती (सदर) ने हिन्दू सम्मेलन की तैयारी गुरूवार को भूमि पूजन के साथ की। हिन्दू समिति के संयोजक सतीश बड़ोनिया ने बताया 8 जनवरी सदर संजीवनी अस्पताल के सामने मैदान में आयोजित किए जाने वाले हिन्दु सम्मलेन की तैयारियों को लेकर विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर इसमें हिन्दू समिति के संयोजक सतीश बड़ोनया, सह संयोजक विष्णु सरवैया, रविन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष रामराव महाले, मातृशक्ति संयोजिका प्रमिला सिमैय्या, गायत्री परिवार से उत्तम गायकवाड़, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, सिद्धलता महाले, सहित सभी समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे।