जनसंघ के अलख जगाने वाले स्वर्गीय श्री जब्बर सिंह की यादगार हेतु स्मृति द्वार बनाए जाने हेतु किया गया भूमि पूजन।
मामला जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनवट से ग्राम तरायां के रहने वाले एवं जनसंघ से जुड़े एवं भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा स्वर्गीय जब्बर सिंह की यादगार हेतु बिनवट संपर्क मार्ग से तरायां गांव जाने वाले रास्ते पर उनके नाम से स्मृति द्वारा का आज जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, व जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी, दीवान सिंह तोमर,
जब्बर सिंह के नाती वीरेंद्र सिंह चंदेल, नितिन सिंह चंदेल के द्वारा उपरोहित को लेकर वेदों मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया और बाद में पांच फावड़ा मारकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई बाद में जेसीबी मशीन के द्वारा गड्ढों की खुदाई का काम किया गया इस अवसर पर भाजपा नेता स्वयंवर सिंह,पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह, विजय विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष विजयपाल सिंह के द्वारा बताया गया कि हमारे क्षेत्र बबेरू के तरायां में रह रहे जब्बर सिंह के द्वारा जनसंघ पार्टी का उत्थान उन्हीं के द्वारा किया गया उस समय चुनाव चिन्ह दीपक हुआ करता था कई बार उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन असफलता मिलती रही लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी क्षेत्र की जनता के लिए वह दिन-रात सेवा करते रहे आज वह हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के रूप में उनकी यादगार हेतु इस स्मृतिद्वार निर्माण का प्रस्ताव बहुत पहले से चला रहा था लेकिन असफल रहा वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह तोमर, मंजू देवी शत्रुघ्न सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, बच्चा सिंह लाला सिंह के अथक प्रयास से जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रस्ताव भेज कर मंजूरी दिलवाई जिसका आज जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल सहित क्षेत्र की जनता आकर भूमि पूजन में सहयोग प्रदान किया जिसमें विजय किशोर सिंह, अंकित पटेल, संदीप सिंह गुलाबसिंह, शिव प्रकाश सिंह मलिक सभासद, राममिलन सिंह गौर, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन उमानंद सिंह के द्वारा किया गया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट