इंडियन टीवी से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
जनपद बिजनौर के नजीबाबाद थाना नजीबाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई। पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार। गागन नदी पुल के नीचे गौवंशीय खाल मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की,
जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस व पशु वध के उपकरण बरामद। घटना 05 दिसंबर की है, मामले में गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। 19 दिसंबर की रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार।