राजस्थान शिक्षक संघ ( एकीकृत) राजस्थान की सम्मेलन आयोजित जिसमें प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन अलवर में ब्लू स्टार 200 फुट मन्ना का रोड पेट्रोल पंप पर आयोजित किया गया राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत राजस्थान के सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लाल.जिला अध्यक्ष करण सिंह चौधरी. ने दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया. सम्मेलन की अध्यक्षता रोहतान सिंह नरूका के द्वारा की गई सम्मेलन के प्रथम दिवस के छात्र नामांकन वृद्धि . रोजगार मुखी शिक्षा. शिक्षक विद्यार्थी हित में वार्ता. अनामाकित बच्चों को विद्यालय से जोड़ना. छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र को बच्चों में विकसित करने पर जोर दिया गया. सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से पधारे पदाधिकारी सहित काफी शिक्षकों ने सम्मेलन में भाग लिया संगठन के समस्त पदाधिकारी सहित अनेक शिक्षकों ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखें. कुछ लंबित मांग वेतन विसंगति 2008 भती . महासंघ द्वारा जारी मांग पत्र को सम्मेलन में साझा किया गया तथा महासंघ के आहूवान पर 26 दिसंबर 2025 को शामिल होने के लिए जयकारों से आगाज किया यह जानकारी प्रदेश महामंत्री मोहित कुमार सैनी द्वारा दी गई.
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लाल. पवन कुमार यादव. जगदीश जाटव. कविता सेन. पवन कुमार. मोहित सैनी.
करण सिंह चौधरी .हेमेंद्र बाली.पूणडली कास्त हरित. पवन जांगिड़. विनोद जाजोरिया. सुरेश चंद्र. पवन यादव. विजय सिंह चौधरी. कविता सेन. मोहित सैनी. संगठन के काफी पदाधिकारीयों मैं भाग लिया.
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान