हाईवे पर बिखरी पोपुलर की लकड़ी से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, कार सवार कई लोग घायल
तल्हेडी बुजुर्ग- देवबंद गागलहेडी एस एच 59 पर ट्रेक्टर ट्राली में ओवरलोड भरी पोपुलर की लकड़ियों का रस्सा टूटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
वीरवार को देर रात ट्रेक्टर चालक ट्रॉली में पॉपुलर की लड़कियां भरकर देवबंद की ओर से यमुनानगर जा रहा था जैसे ही वह तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे के निकट पहुंचा तो लड़कियों पर बंधा रस्सा टूट गया और ट्राली में लदी सभी लड़कियां हाईवे पर बिखर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही कार यूपी 15 सी एन 4288 लकड़ियों से टकरा गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा पलटी। अचानक हुए हादसे से कार में सवार रिहान पुत्र मोहम्मद हसन निवासी आजाद कालोनी जनपद सहारनपुर, तस्लीम पुत्र शब्बीर निवासी चिलकाना और नवाज पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी मंडी समिति सहारनपुर* गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए अन्यथा एक भीषण सड़क हादसा घटित हो सकता था। घटना को देखकर मौके पर मौजूद राहगीरों ने हादसे की जानकारी डायल 112 व स्थानीय पुलिस को दी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेक्टर चालक सहित सभी घायलों को देवबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझाकर कानूनी कार्यवाही करने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि रात भर ओवरलोड लकड़ियों से भरें ट्रैक्टर ट्राली हाईवे से गुजरते हैं जो बड़ी दुर्घटनाओं की और संकेत कर रहे हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़