इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी : कलेक्टर ने शुक्रवार 19 दिसंबर को सिवनी विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र बंडोल एवं बहु उद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति बांकी उपार्जन केंद्र एवं खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान की आवक तुलाई की गति बारदाना उपलब्धता भंडारण और परिवहन व्यवस्था का अवलोकन किया।मानक ग्रेडिंग अनुरूप ही धान का उपार्जन करने के दिशा निर्देश उपस्थित संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को दिए।इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा उपार्जन कार्य को पारदर्शी एवं समयबद्ध रखने के निर्देश दिए उपस्थित कर्मचारियों को दिए।
कलेक्टर ने खाद वितरण केंद्र में उर्वरकों की उपलब्धता का भी अवलोकन किया। उन्होंने वितरण पंजी किसानों को दिए जा रहे खाद की मात्रा तथा स्टॉक पंजी की जांच की।उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों मांग अनुसार खाद का वितरण पूर्ण पारदर्शिता से किया जाए।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने उपार्जन व वितरण कार्यों में तेजी लाने तथा उपार्जन व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए।इस दौरान उप संचालक कृषि श्री एस एस धुर्वे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।