सोनभद्र। स्थानीय प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी और ऐतिहासिक स्मारक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। छात्रों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया, जबकि विज्ञान एवं ऐतिहासिक प्रदर्शनियों ने सभी का मन मोह लिया।
स्कूल अध्यक्ष डॉ. लवकुश प्रजापति ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों की प्रतिभा निखारने और मनोबल बढ़ाने में सफल रहा। प्रिंसिपल एवं मैनेजमेंट कमेटी द्वारा आयोजित इस आयोजन में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इसे और यादगार बना दिया। विज्ञान प्रदर्शनी में नवीन आविष्कारों, ऐतिहासिक स्मारक प्रदर्शनी में स्थानीय इतिहास के रोचक तथ्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पारंपरिक लोक नृत्यों ने अभिभावकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।
खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे छात्रों में उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हरिराम चेरो, नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, रामेश्वर राय, डॉ. संजय गुप्ता, विंध्यवासिनी प्रसाद, डॉ हर्षवर्धन और जितेंद्र चंद्रवंशी के अलावा विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
सोनभद्र, दुद्धी तहसील रिपोर्टर, विवेक सिंह