सहारनपुर विकास प्राधिकरण इंजीनियर्स संघ की नई इकाई गठित प्रदीप गोयल अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देश पर सहारनपुर विकास प्राधिकरण इकाई के पुनर्गठन के लिए आज एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रदीप गोयल को सहारनपुर विकास प्राधिकरण इंजीनियर्स संघ का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रदीप गोयल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया और कहा कि वे इंजीनियरों की समस्याओं, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
नई कार्यकारिणी में प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
– महासचिव: शमीम अख्तर (सेवानिवृत्त सहायक अभियंता)
– उपाध्यक्ष: राजीव कुमार त्यागी
– कोषाध्यक्ष: वीरेश राणा
– ऑडिटर: सुधीर गुप्ता
इसके अलावा कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अभियंताओं को सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और विभागीय समन्वय बढ़ाने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई इकाई विकास प्राधिकरण में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़