सहारनपुर में नशे में धुत चालक ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की घटना सामने आई है। आरोपी नवनीत ने कोर्ट रोड पुल पर जमकर हंगामा किया और ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का केस दर्ज किया है!
– आरोपी नवनीत गोविंद नगर का निवासी है और नशे में धुत था।
– उसने ट्रैफिक पुलिसकर्मी निर्दोष त्यागी के साथ अभद्रता की और उनकी वर्दी फाड़ दी।
– पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।
– घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़