फर्जी जमानतदारों पर सहारनपुर पुलिस एक्शन, सत्यापन अभियान मे पाये गये 79 फर्जी जमानतदार के विरूद्ध थाना सदर बाजार व देवबन्द पर अभियोग पंजीकृत,05 अभियुक्त गिरफ्तार!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद में माननीय न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों की प्रभावी निगरानी एवं समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने हेतु कोर्ट मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार सघन मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा फर्जी एवं पेशेवर जमानतदारों के विरुद्ध एक विशेष और लक्षित अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 330 मुकदमों की गहन समीक्षा एवं जांच की गई, जिसमें 85 फर्जी जमानतदारों को चिन्हित किया गया। अब तक 79 जमानतदारों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।
थाना देवबंद में 60 फर्जी जमानतदारों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना सदर बाजार में 29 फर्जी जमानतदारों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
सभी मामलों में माननीय न्यायालयों में कोर्ट मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी की जा रही है। जनपद पुलिस यह स्पष्ट करती है कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा न्यायालयीन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से फर्जी/पेशेवर जमानतदारों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी पूरी सख़्ती के साथ जारी रहेगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़