पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया हरपुर गांव निवासी निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा की मौत के बाद नाराज लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। अब पुलिस ने सड़क जाम करने वालों पर कोतवाल की तहरीर पर 59 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें पत्रकार, भाजपा नेता और क्षेत्र के लोग शामिल हैं। पडरौना थाना की तानाशाही हर्षवर्धन सिंह की तानाशाही
वहीं हाटा नगर पालिका के पगरा गांव के सामने हाईवे पर जाम लगाने के मामले में 40 लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद सड़क जाम करने वालों की बेचैनी बढ़ गई है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहंचाने की गंभीर धारा लगी है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।