परसौली गांव में पीआरबी पुलिस पर मारपीट व बदतमीजी करने वाले सात अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामला बबेरू कोतवाली से सामने आया है। जहां बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के क्रम में बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा बीती रात्रि पीआरबी पुलिस से मारपीट व बदतमीजी करने वाले सात अभियुक्त, अजय कुमार, रमाशंकर, रामू, संतोष, शिवा, पुत्र गण बुत्ता वर्मा व पवन पुत्र रामू ,प्रीति पत्नी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं बबेरू कोतवाली में सातो लोगों के खिलाफ नामजद व 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। वहीं आज शनिवार को सभी अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं इस घटना की जानकारी बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के द्वारा आज शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे दी है।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट