बलियाब्यूरो चीफ घनश्याम कुमार
जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। 25 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:45 बजे राघोपुर चट्टी से लगभग एक किलोमीटर नगरा रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास बेखौफ बदमाशों ने चखना दुकानदार की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।
मृतक की पहचान संतोष सिंह उर्फ बागी (48 वर्ष) पुत्र राम अवध सिंह, निवासी ग्राम बेलसडी, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष सिंह शराब दुकान के बगल में चखना की दुकान चलाते थे और दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी गोलू सिंह पुत्र अज्ञात निवासी शेखनपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
हमले में संतोष सिंह को सिर में एक गोली और पेट में एक गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल की गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव का पंचायतनामा भरकर मर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया है।शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बलिया_क्राइम #राघोपुर_हत्या #नगरा_रोड_फायरिंग #बेखौफ_बदमाश #खुली_चुनौती #डबल_शॉट #मौकेपर_मौत #शराब_पट्टी #कानून_पर_वार #पुलिस_एक्शन #FSL_जांच #अभियुक्त_फरार #इलाके_में_हड़कंप