INDIANTVNEWS से
डॉ शाहनवाज़ मुरादाबाद मंडलप्रभारीकीरिपोर्ट
नहटौर में धामपुर रोड एजेंसी चौराहे पर बिना बिना मानक पूरे किए व बिना अनुमति प्राप्त किये जर्जर भवन में अवैध रूप से सोमवार व शुक्रवार को सप्ताह में दो बार बाजार लगाया जाता है जिससे आमजन को गंभीर खतरा बना हुआ है तथा नगर में ट्रैफिक बाधित रहता है जिससे नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है, तथा आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायत पर शनिवार को शानदार मार्केट के गेट पर नगर पालिका व राजस्व टीम ने नोटिस चस्पा किया है।जिस भवन में बाजार लगाया जाता है उसकी हालत बहुत जर्जर है। जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना है। इस से पूर्व में पालिका प्रशासन की ओर से नोटिस जारी करके बाजार को बंद करने के लिए कहा गया था लेकिन आश्वासन के बाद भी संचालक ने बाजार लगाना बंद नहीं किया। नोटिस चस्पा करने वालों में लेखपाल ब्रह्म सिंह रवि, आकाश कुमार व अतुल कुमार, शाहजेब आदि शामिल है