सोनभद्र। उत्सव ट्रस्ट द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी शनिवार को शहीद सरदार उधम सिंह की जयंती पर पटेल स्मृति केंद्र, सेक्टर-8, ओबरा में ‘रक्तदान शहीदों के नाम’ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्सव ट्रस्ट ओबरा इकाई के संरक्षक श्री मनोज सूद ने की। मुख्य अतिथि सीआईएसएफ ओबरा के कमांडेंट श्री सतीश सिंह, विशिष्ट अतिथि पटेल स्मृति केंद्र अध्यक्ष श्री उमाशंकर सिंह सहित स्वामी अरविंद सिंह, देवानंद मिश्र, डॉ. अजय कुमार शर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार पाण्डेय, कृष्ण कुमार केसरी, डॉ. के.एन. निषाद, कुंदन सिंह, प्रभाकर सिंह, श्याम दुलारे साहनी, राम भजन गुप्ता, रघुपति चौधरी, अभिषेक गुप्ता, जवाहर लाल, राजू मोदनवाल, राकेश पाण्डेय, अनिकेत एवं ट्रस्टी आशीष पाठक उपस्थित रहे। शहीद उधम सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण, पुष्पार्पण, अतिथि स्वागत एवं राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि ने फीता काटकर एवं प्रथम रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में कमांडेंट सतीश सिंह ने रक्तदान को महादान बताते हुए उत्सव ट्रस्ट की सराहना की तथा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में कुल 47 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 33 ने रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वालों में अनीता देवी, सुनीता तिवारी, पंकज कुमार, प्रीत सिंह एवं अविनाश श्रीवास्तव शामिल रहे। रक्तदाताओं में कमांडेंट सतीश सिंह, गीता मौर्या, अनिता देवी, सुनीता तिवारी, ममता शर्मा, आनंद देव वर्मा आदि प्रमुख रहे।
शिविर में शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन, बीपी आदि की निःशुल्क जांच के साथ चाय, कॉफी, फल, नाश्ता आदि की व्यवस्था रही। संरक्षक मनोज सूद ने शहीद उधम सिंह के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। ट्रस्टी आशीष पाठक ने रक्तदान के मानसिक (आत्मसंतुष्टि, तनाव मुक्ति), आर्थिक (निःशुल्क स्वास्थ्य जांच) एवं शारीरिक (आयरन, बीपी, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण) लाभ बताते हुए लोगों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट एवं धन्यवाद पत्र वितरण के साथ राष्ट्रीय गीत से हुआ। राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत एवं स्वागत गान पतंजलि महिला योग समिति की अध्यक्ष पूनम सिंह ने प्रस्तुत किया। सफलता में रक्त केंद्र (स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय) के डॉ. शुभम जैश, रविंद्र प्रसाद, दिनेश मोदनवाल आदि का योगदान रहा। संचालन डॉ. अजय कुमार शर्मा ने किया।