सहारनपुर आज दिनांक 28/12/25 को “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस” के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ने कार्यक्रम वन्दे मातरम् से शुरू कराया व राष्ट्रीय गान से सम्पन्न कराया एवं महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व महानगर उपाध्यक्ष अमरदीप जैन ने कांग्रेस के इतिहास पर रोशनी डाली।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी,जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल इमरान कुरैशी,पूर्व पार्षद चंद्रजीत निक्कू,जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्वेता सैनी,अक्षय चौधरी,नितिन शर्मा, हरिओम मिश्रा,आरिफ मंसूरी, इकराम खान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़