सहारनपुर
गागलेड़ी में सपा की बूथ समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न
सांसद हरेंद्र मलिक ने लोकतंत्र मजबूत करने का दिया संदेश
सहारनपुर । मुजफ्फरनगर के सांसद व एसआईआर प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि यह कार्यक्रम कोई सामान्य राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनअधिकारों की रक्षा का मजबूत संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पूरी मजबूती के साथ जुटें और एक-एक पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
सांसद हरेंद्र मलिक गागलेड़ी स्थित निशा गार्डन में आयोजित समाजवादी पार्टी की बूथ समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक को संबोधित कर रहे थे। समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित यह बैठक गंभीरता, अनुशासन और एकजुटता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, बूथ लेवल एजेंट (BLA), ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आशु मलिक ने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का सामूहिक प्रयास है। कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण ने बैठक को प्रभावशाली बनाया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भुवन भास्कर जोशी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके अनुभव और प्रेरक संबोधन से बूथ लेवल एजेंटों एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
बैठक के आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, बूथ लेवल एजेंटों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से यह बूथ समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक ऐतिहासिक और सफल रही।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, प्रदेश सचिव माहिर राणा, पूर्व मंत्री विनोद तेजियां, जिला महासचिव जितेंद्र राणा, महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, चौधरी अब्दुल गफूर, चौधरी सलीम अख्तर, पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, वरिष्ठ नेता फरहत आलम, इसरार चौधरी, ममता चौधरी, मुस्तकीम राणा, विधायक प्रतिनिधि हैदर मुखिया सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़