आहार गांव में सिगरेट पीने को लेकर पिता ने पुत्र को मारा थप्पड़, नाराज पुत्र ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम।
मामला जनपद बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आहार गांव का है। जहां के रहने वाले अंकित कुमार पुत्र शिवबरन यादव उम्र करीब 14 वर्ष, यह रविवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ सिगरेट पी रहा था। तभी वहीं से उसके पिता शिवशरण यादव ई रिक्शा लेकर बबेरू जा रहा था। तभी पिता की निगाहें पड़ी कि पुत्र अंकित सिगरेट पी रहा था तभी रिक्शा रोक कर पुत्र को एक थप्पड़ मार दिया। और कहा कि घर जाओ मैं सवारियों को छोड़कर आ रहा हूं, थोड़ी देर के बाद मौका पाकर अंकित ने मकान के पीछे बिरादरी के ही शिवचंद यादव के सूने पशुबाड़ा में गया और गले में रस्सी का फंदा डालकर धन्नी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे दोपहर करीब 1:00 बजे शिवचंद यादव का पुत्र फावड़ा लेने के लिए पशुबाड़े पर गया, तो देखा कि अंकित फांसी के फंदे पर लटक रहा था। तभी तुरंत परिजनों को जानकारी दिया, और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करवाया। वही शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। मृतक एक बहन व दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। वहीं पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या की है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा ।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट