अंडौली मोड़ के पास लोकतंत्र सेनानी के नाम पर स्मृति द्वारा का पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंडौली मोड़ के पास का है। जहां बबेरू कस्बे के रहने वाले लोकतंत्र सेनानी रहे, स्वर्गीय रामाधार त्रिपाठी के याद में पूर्व बांदा चित्रकूट सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल सहित गणमान्य व्यक्ति के द्वारा स्मृति द्वार बनाए जाने को लेकर आज रविवार की दोपहर भूमि पूजन किया है। जिसमें लोगों ने बताया कि स्वर्गीय रामाधार त्रिपाठी लोकतंत्र सेनानी थे, वहीं 17 वर्ष तक जेपी शर्मा इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य पद पर तैनात रहे हैं, वहीं 3 वर्ष प्रबंधक पद पर भी कार्य किया, सन 1975 में आपातकाल में जेल गए थे, सन 1980 में बबेरू विधानसभा से भाजपा से चुनाव लड़ा था। जिनकी याद में आज रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अंडौली मोड़ के पास उनके स्मृति द्वारा बनाए जाने को लेकर भूमि पूजन किया गया है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, राम प्रकाश साहू, मुन्ना सिंह तराया, राममिलन सिंह, आदित्य स्वरूप पांडे, आलोक मिश्रा, राजू मिश्रा, रामनरेश मिश्रा, शिव प्रकाश मालिक ,श्याम बाबू मिश्रा, चंद्रकांत तिवारी, बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह,सौरभ शिवहरे, बृजमोहन सिंह लाल, ओमप्रकाश अग्निहोत्री, हिमांशु त्रिपाठी, श्याम जी मिश्रा ,जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह तोमर , दुर्गेश सिंह,सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन उमानंद सिंह के द्वारा किया गया।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट