सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद चुने जाने पर सहारनपुर पहुंचीं इकरा हसन, महिला सपा नेत्रियों ने किया भव्य सम्मान
सहारनपुर । लोकप्रिय सांसद चौधरी इकरा हसन के सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद चुने जाने पर सहारनपुर नगर आगमन पर समाजवादी पार्टी की महिला नेत्रियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिला सपा नेत्रियों ने सांसद इकरा हसन को शॉल व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सांसद इकरा हसन ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें केराना लोकसभा क्षेत्र एवं सहारनपुर नगर के आसपास के क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। सांसद ने संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान सांसद इकरा हसन ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के पास स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार का कोई ठोस एजेंडा नहीं है। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के लिए नया विजन लेकर आ रहे हैं और 2027 में सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा जरूरतमंदों, किसानों, शोषितों, युवाओं और वंचितों के कल्याण के लिए काम किया है, इसलिए सभी को मिलकर 2027 में सपा सरकार बनवाने में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर सपा नेत्री मंजू अरोड़ा ने सांसद इकरा हसन को सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद चुने जाने पर सम्मानित करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में सांसद बनकर यह सम्मान प्राप्त करना पूरे उत्तर प्रदेश और देश की महिलाओं के लिए गर्व की बात है। यह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।कार्यक्रम में युवा सपा नेत्री अरीशा सलमानी, नबिया सलमानी, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने भी सांसद का स्वागत किया। इस मौके पर साजिद चौधरी, वसीम चौधरी, नियाज़ चौधरी, संदीप सैनी, सलीम अख्तर, संजू अरोड़ा, रवि यादव, शुभम वर्मा, शुभम थापा, मुबारक चौधरी, गोलू, दीनू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़