ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

अंडर-18 स्वर्गीय अनिल परते ट्रॉफी पर नर्मदापुरम का कब्जा

```

राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो चीफ नर्मदापुरम

नर्मदापुरम/ एमपीसीए ग्राउंड पर आयोजित अंडर-18 बालक वर्ग की स्वर्गीय अनिल परते ट्रॉफी प्रतियोगिता में नर्मदापुरम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के सचिव प्रदीप तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदापुरम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पहली पारी में 278 रन बनाए।जवाब में बैतूल टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए तनिष्क सोलंकी के शानदार शतक (105 रन), शिखर देशमुख के 35 रन और कनक पवार के 29 रनों की मदद से 228 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई।नर्मदापुरम की ओर से गेंदबाजी में कृष्णा पटवा ने 3 विकेट, लक्की राजपूत और देव तोमर ने 2-2 विकेट, आर्यन चौरे ने 2 विकेट तथा प्रियव्रत पटेल ने 1 विकेट हासिल किया।मैच का नतीजा न निकलने पर अंपायरों ने पहली पारी में 50 रन की बढ़त के आधार पर नर्मदापुरम टीम को विजेता घोषित किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रियव्रत पटेल और तनिष्क सोलंकी को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।मापन समारोह में पुरस्कार वितरण चयन समिति के कुलभूषण मिश्रा, निर्वेश फौजदार, संजय नाफदे, मनोहर बिल्थरिया, शफीक खान, सुनील कालोसिया, चेतन राजपूत और नितेश राजपूत द्वारा किया गया।मैच में अंपायर के रूप में हरीश हनोटिया एवं विष्णु बौरासी तथा स्कोरर दिनेश वर्मा सहित ग्राउंड स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *