INDIAN TV NEWS के लिए मंडल प्रभारी डॉ शाहनवाज़ की रिपोर्टें
आज 31 दिसम्बर 2025 को बिजनौर के नहटौर में। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फीता काट कर फन जोन का उदघाटन किया।
उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश के कर्णधार है और यही देश का भविष्य है। उन्होंने स्कूल प्रबंध व प्रशासनिक बोर्ड की जमकर सराहना की। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, पूर्व पालिकाध्यक्ष लीना सिंघल, झालू चैयरमैन लोकेंद्र चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। ब्लाक अध्यक्ष राकेश चौधरी, महावीर सेनीं, शैख आलम ,प्रबंध निदेशक इंजीनियर आशीष सिंघल एवं लीना सिंघल प्रधानाचार्य इदरीस अहमद ने अतिथियों को पुष्पगुछ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया