गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ (इंडियन टी वी न्यूज़)
अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा जनपद में अपराध-नियंत्रण व आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में किया गया रूट मार्च/पैदल गश्त
आज दिनांक 31.12.2025 को जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा व पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस व रिक्रूट आरक्षी के साथ नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों व बाजारों में पैदल मार्च किया गया । इस दौरान महोदय द्वारा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा नगर क्षेत्र में पड़ने वाले होटलों का निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा का एहसास दिलाया