सहारनपुर
रुतबा के ऊपर भारी रहा कोलाबा का रुतबा
साल 2025 की विदाई ओर 2026 का आगमन, युवाओं के जोश और जश्न में डूबा शहर, संगीत की धुनों पर नाचते युवाओं ने नए साल का स्वागत दिल खोल कर किया, घड़ी की सुइयों में 12 बजते ही सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर नए वर्ष की शुभकामनाये दी।
सहारनपुर: यू तो शहर में दिल्ली रोड से लेकर अम्बाला रोड, देहरादून रोड से लेकर घण्टाघर ओर शहर के बीच कई जगहों पर नए साल के आगमन को लेकर जश्न की तैयारियां की गई, इसी कड़ी में शहर की बाहरी सीमा पर स्तिथ दो रिसोर्ट में विशेष रूप से व्यवस्थायें की गई, जिनमे अम्बाला रोड स्तिथ रुतबा के रुतबे पर दिल्ली रोड स्तिथ कोलाबा का रुतबा भारी प्रतीत हुआ, दिल्ली रोड़ स्तिथ कोलाबा रिसोर्ट जहा आने वाले साल के लिए युवाओं के जश्न का केंद्र बिंदु रहा, वही अम्बाला रोड स्तिथ रुतबा में भी जश्न के लिए इंतजामात तो किये गए, लेकिन रुतबा में जश्न की शुरुआत के बाद अव्यवस्थाओं ने जहा अपनी जगह बनाई, वही कोलाबा रिसोर्ट में युवाओ के जोश ने आने वाले साल 2026 को दिल खोलकर सलामी दी, रुतबा का रुतबा कायम नही रह सका, फूहड़ता ओर अव्यवस्था की दस्तक के कारण लोग बीच मे ही वापिस हो गए, वही अम्बाला रोड स्तिथ होटल स्काईलार्क, रैलवे रोड स्तिथ सूर्यलोक, पंजाब होटल, कोर्ट रोड स्तिथ टेरेस बिस्तरों, गार्डन ग्रिल, मोती महल, दिल्ली रोड पर होटल ओएसिस, डियर जूलियट, रेस्टोरेंट दी ताज में भी नए साल के जश्न की तैयारियां की गई थी, वही सूत्रों की माने तो दिल्ली रोड स्तिथ हसनपुर चुंगी के निकट एक रिसोर्ट में नॉन वेज परोसने को लेकर हल्का विवाद भी हुआ बताया गया, जिसे नॉन वेज को बाद में विरोध के बाद हटा दिया गया, हालांकि रिसोर्ट का मालिक स्वयं को न्यायपालिका के माननीय जज का रिश्तेदार बता कर रौब ग़ालिब करते सुने गया। वही शहर के बाहर चुनेटी फाटक पर कोलाबा रिसोर्ट में युवाओं के जोश ओर व्यवस्थाओं ने यह स्थापित अवश्य किया कि अंबाला रोड के रुतबे पर दिल्ली रोड के कोलाबा का रुतबा भारी पड़ा, जहा *कोलाबा में व्यबस्थाओ ओर संगीत के साथ सुर संगम के साथ शालीनता रही वही रुतबा में बैठने की अव्यवस्था ओर फूहड़ता ने कुछ लोगो का जोश ही ठंडा किया, ओर लोग बीच से ही वापिस आये गए बताये गए, बहरहाल कार्यक्रम नए साल 2026 के आगमन का था, परन्तु कहते है कि किसी भी होटल की रेटिंग उसकी व्यवस्थाओं ओर उसकी मेजबानी से प्रभावित होती है, लेकिन यह मुद्दे संचालको के अपने है, फिर भी रुतबा ओर कोलाबा के संचालक दोनों युवा है और कर्मशील है, बहरहाल नए साल 2026 के आगमन की सभी ने एक दूसरे को खुल कर बधाई दी।
आलोक अग्रवाल
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़