ब्यूरो चीप – राकेश मित्र।
पखांजूर/छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय कर्मचारी यूनियन के संघर्ष के बाद पखांजूर नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारियों को ई एसआई कार्ड वितरित किया गया है।लेकिन सभी कर्मचारियों के कार्ड में त्रुटि है।किसी भी कार्ड में परिवार के किसी भी सदस्यों का नाम शामिल नहीं है।जिससे स्पष्ट रूप से प्रतीत होता है घोटाले की शिकायत पर पर्दा डालने के लिए आनन फानन में यह कार्ड वितरित किया गया है।
आज जारी एक प्रेस बयान में छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय कर्मचारी यूनियन के राज्य अध्यक्ष द्वारका कोसरिया ने बताया कि विगत दिनों यूनियन के द्वारा जिला के किसी भी निकाय के कर्मचारियों को ई एसआई कार्ड वितरित नहीं किए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद कांकेर और अंतागढ़ में ई एसआई कार्ड वितरित किया गया था लेकिन पखांजूर ,चारामा और भानुप्रतापपुर के निकायों में प्लेसमेंट कर्मचारियों को ई एसआई कार्ड वितरित नहीं किया गया था।
यूनियन नेता ने कहा कि पखांजूर के दो महिला सफाई कर्मचारियों अनामिका मंडल और आलो पाल का सफाई कार्य के दौरान विस्फोट से घायल हो जाने के बाद प्लेसमेंट एजेंसी या नगर पंचायत ने उनका कोई इलाज तक नहीं किया था।जिसकी शिकायत जिलाधीश से यूनियन ने किया और इस बात पर जोर दिया था कि अगर कर्मचारियों के पास ई एसआई कार्ड होता तो उन्हें ई एसआई के तहत मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य होने तक छुट्टी का वेतन मिलता।इस शिकायत के बाद ही पखांजूर नगर पंचायत में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को ई एसआई कार्ड वितरित किया गया।
यूनियन नेता ने कहा कि ई एसआई में मुख्य नियोक्ता और कर्मचारियों के अंशदान की राशि में ठेकेदार घोटाला किया है इसका अंदेशा की कुछ सबूत सामने आए है।यूनियन पूरे सबूतों को एकत्रित करने में जुटी है और सभी सबूतों को एकत्रित कर घोटाले की मामले का पर्दाफाश करेगी।
श्री कोसरिया ने कहा कि कर्मचारियों और निकाय के पैसे को ठेकेदार और कुछ निहित स्वार्थी तत्व आत्मसात कर ले इसे यूनियन बर्दास्त नहीं कर सकता।यूनियन जिला के सभी निकायों में पीएफ और ई एसआई घोटाले के पुख्ता सबूत एकत्रित कर रही है।
कर्मचारी नेता ने मांग किया है कि सभी कर्मचारी के कार्ड की त्रुटि को तुरंत सुधार किया जाय और अनामिका मंडल जो आज भी अस्वस्थ्य है जब तक वे स्वास्थ्य नहीं हो जाती और काम करने की स्थिति में नहीं आ जाती तब तक ई एसआई के नियम के तहत उनको पूर्ण वेतन का भुगतान किया जाय।
प्रेषक
द्वारका कोसरिया
Mo 8878675386