मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत सांडा सानी गांव का है। जहां पिछले कई दिनों से गांव में अंदाज सपोर्टिंग क्रिकेट क्लब के द्वारा कैनवास बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें आज रविवार की दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें फाइनल मुकाबले में महुआ गांव की टीम में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें निर्धारित कुल 15 ओवर के मैच में महुआ टीम के खिलाड़ियों ने 130 रन बनाए जिसमें टीम के कैप्टन रोहित ने 28 रन व मानवेंद्र सिंह 18 रन बनाया, सर टीम के गेंदबाज रोहित यादव दो विकेट लिया वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी सांडा सानी गांव की टीम ने कुल 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसमें रोहित वर्मा 47 रन बनाया, शिवम 27 रन बनाया, इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं कर पाया। जिसमें फाइनल मुकाबला महुआ टीम ने नौ रनों से मैच जीत लिया। वही मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय सिंह उर्फ बिज्जू भैया, विनय सिंह, उमानंद सिंह के द्वारा फाइनल मैच में बने मैन ऑफ द मैच, मानवेंद्र सिंह, व मैन ऑफ द सीरीज बने रोहित सिंह को दिया गया है। फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका बुलंद सिंह व छोटा बाथम के द्वारा किया गया है। वहीं विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार से नवाजा का है। वही इस मौके पर संरक्षक वंश गोपाल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, संदीप शर्मा, रावेंद्र सिंह गौर, विज्ञान सिंह, हंसराज सिंह,अभय प्रताप सिंह, गोलू सिंह, सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शन व सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे। वही आए हुए अतिथियों दर्शकों व खिलाड़ियों का कमेटी के अध्यक्ष महीपत सिंह, उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह सभी का आभार प्रकट किया है।
बांदा से संवाददाता,विनय सिंह की रिपोर्ट