हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी
कीडगंज पुलिस की छापेमारी, 4 युवतियों और 5 युवक गिरफ्तार।
अपडेट: नगर निगम स्कूल के पास ‘नई बस्ती’ इलाके में चल रहा था अनैतिक धंधा।
खुलासा: 3 महीने से संचालित था रैकेट, पश्चिम बंगाल और बनारस से बुलाई जाती थीं युवतियां।
प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां कीडगंज पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। नगर निगम स्कूल के पास स्थित एक रिहाइशी इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर भारी संख्या में गिरफ्तारियां की हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।”
संगम नगरी के कीडगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब ‘नई बस्ती’ इलाके के एक मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने रेड डाली। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 4 युवतियों और 5 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है।
डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य के मुताबिक, यह अनैतिक धंधा पिछले 3 महीनों से इसी इलाके में गुपचुप तरीके से संचालित किया जा रहा था। पकड़ी गई युवतियों में दो प्रयागराज की, एक वाराणसी की और एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जबकि गिरफ्तार किए गए पांचों पुरुष प्रयागराज के ही निवासी बताए जा रहे हैं।”