कछला गंगा स्नान के लिए गई विवाहिता लापता, परिजनों अनहोनी की आशंका।
अलापुर। थाना क्षेत्र की एक युवती की करीब सात वर्ष पहले उझानी क्षेत्र में शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि आठ दिन पहले वह अपने देवर के साथ कछला स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। इसके बाद से युवती लापता है।
काफी तलाश के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर मायके पक्ष के परिजनों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।
परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती के गंगा में डूबने अथवा किसी अन्य घटना की आशंका को लेकर भी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि युवती के साथ वास्तव में क्या हुआ, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
कस्बा अलापुर के के वार्ड नंबर 6 निवासी पुष्पेंद्र ने अपनी छोटी बहन रीना का विवाह 7 वर्ष पूर्व योगेश पुत्र लटूरी सिंह निवासी गांव बरमाल थाना उझानी के साथ किया था पुष्पेंद्र ने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया शादी में दिए गए दहेज से योगेश,सांस, देवर खुश नहीं थे इसके लिए वह रीना को परेशान कर रहे थे वह दहेज में 2 लाख नगद की मांग कर रहे थे जिस पर रीना के घर वालों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।रीना को मानसिक रूप से उत्पीड़न करने लगे योगेश का मामा योगेश की दूसरी शादी करना चाहता था इसलिए बिना परेशान रहती थी बच्चा ना होने का आरोप लगाकर रीना को मारते पीटते थे और उसे छोड़ने की धमकी देते थे 26 अगस्त की रात को करीब 1:00 बजे योगेश ने पुष्पेंद्र को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी रीना गंगा नहाने अपने देवर आदेश के साथ देती लेकिन वह वापस नहीं लौटी है अगले दिन सुबह पुष्पेंद्र योगेश के घर पहुंचा और रीना के बारे में जानकारी ली और पुष्पेंद्र को सही जानकारी नहीं मिली जिससे परेशान होकर पुष्पेंद्र ने थाना उझानी पहुंचकर शिकायत की। पुलिस द्वारा शिकायत पर कोई भी कार्रवाई न करने से परेशान होकर पुष्पेंद्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है शिकायत करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी पक्ष पर कार्रवाई की जाती है कि नहीं।