जनपद श्रावस्ती:- थाना इकौना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त करते हुए कस्बा इकौना में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा कोतवाली भिनगा की टीम द्वारा कस्बा भिनगा में प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़े ठेले, हाथ ठेले एवं अन्य वाहनों को हटाया गया साथ ही संबंधित दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे आगे से सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें।
दुकानदारों एवं आमजन से अपील की गई कि वे कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें तथा सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने में अपनी भूमिका निभाएं। यह जनहितकारी अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि जनपद की सभी सड़कें सुगम सुरक्षित एवं अवरोध मुक्त बनी रहें और किसी भी नागरिक को यातायात संबंधी कोई असुविधा न हो।
इंडियन टीवी न्यूज़ दिनेश श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल जनपद श्रावस्ती उत्तर प्रदेश