जिला अधिकारी ललितपुर ने जनपद के प्रसिद्ध रणछोड़ धाम में आयोजित होने वाले मेला की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में मेला से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने मेला समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए कि मेला का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मेला सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
जिला रिपोर्टर : प्रवीण जैन