जाकिर झंकार
डांग | आहवा
डांग जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा यादव के निर्देशानुसार जिले में दर्ज गुमशुदगी एवं अपहरण से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित और प्रभावी जांच के निर्देश सभी पुलिस थानों को दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के तहत, उप पुलिस अधीक्षक श्री के.आर. डिमरी (आहवा विभाग) के मार्गदर्शन में वघई पुलिस स्टेशन क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची के बिना बताए घर से निकल जाने की सूचना मिलते ही “ऑपरेशन मिलाप” के अंतर्गत तत्काल खोज अभियान शुरू किया गया।
वघई पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्री वी.के. गढ़वी द्वारा तुरंत अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर तकनीकी संसाधनों एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस की सहायता से जांच की गई। जांच के दौरान नाबालिग बच्ची के धोदलपाड़ा क्षेत्र में होने की पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस टीम को तत्काल वहां भेजा गया।
पुलिस टीम ने नाबालिग बच्ची से संपर्क कर उचित काउंसलिंग की तथा उसे सुरक्षित रूप से वघई पुलिस स्टेशन लाकर गिनती के कुछ ही घंटों में उसके परिवार से पुनः मिलन कराया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने वघई पुलिस की त्वरित एवं मानवीय कार्यवाही की सराहना की।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी/कर्मचारी:
1. श्री वी.के. गढ़वी – पुलिस निरीक्षक
2. सहायक हेड कांस्टेबल दिनेशभाई पांडुभाई (ब.नं. 159)
3. सहायक हेड कांस्टेबल जयरामभाई सीमगुभाई (ब.नं. 155)
4. सहायक पुलिस कांस्टेबल रविंद्रभाई हर्षदभाई (ब.नं. 190)
5. महिला पुलिस कांस्टेबल कोमलबेन नाथाभाई (ब.नं. 209)
डांग जिला पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि गुमशुदा बच्चों की तलाश में पुलिस पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है।