रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना दिनांक 08 जनवरी, 2026: तापमान में लगातार गिरावट आने के कारण कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक के शासकीय, अशासकीय स्कूलों में 9 एवं 10 जनवरी 2026 का अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर ने बताया कि जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी अवकाश रहेगा। इस अवधि में शिक्षक विद्यालय पहुंचकर अपने शासकीय कार्य का निर्वहन करेंगे।